फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras paddy shines due to demand from Gulf countries; farmers smile.

Hathras News: खाड़ी देशों में मांग से चमका हाथरस का धान, मुस्कुराए किसान

Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hathras paddy shines due to demand from Gulf countries; farmers smile.
मंडी समिति में होती धान की तौल।  संवाद - फोटो : Samvad
मंडी समिति में अच्छी गुणवत्ता वाले धान की आवक होने से किसानों को इस बार पिछले साल की तुलना में बेहतर भाव मिल रहा है, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। हाथरस मंडी से खरीदा जा रहा 1509 धान पंजाब और हरियाणा की चावल मिलों तक पहुंच रहा है। वहां प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग के बाद तैयार चावल को सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में इन दिनों करीब 10 हजार क्विंटल धान की रोजाना आवक हो रही है। एक सप्ताह के भीतर धान के भाव 3800 रुपये से बढ़कर 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। पिछले वर्ष शुरुआती दिनों में धान 2600 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इस लिहाज से किसानों को इस बार करीब 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल अधिक भाव मिल रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार हाथरस मंडी में मुख्य रूप से 1509 किस्म के धान की आवक अधिक होती है। इस किस्म से तैयार चावल की खाड़ी देशों में अच्छी मांग है। पंजाब और हरियाणा में बड़ी संख्या में चावल मिलें हैं, जहां धान की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग के बाद चावल सऊदी अरब, कुवैत, ईरान, इराक, दुबई, सिंगापुर सहित अन्य देशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदावार घटी, पर बेहतर दाम ने दी राहत
मौसम के प्रभाव के कारण इस बार धान की पैदावार में थोड़ी गिरावट आई है। पिछले साल प्रति बीघा औसतन चार क्विंटल धान की पैदावार हुई थी, जो इस बार घटकर लगभग साढ़े तीन क्विंटल रह रह गई है। हालांकि निर्यात मांग और प्रीमियम गुणवत्ता के चलते बाजार में मिले अच्छे दामों ने पैदावार में आई कमी के नुकसान की पूरी भरपाई कर दी है। इस बार धान की पैदावार पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम हुई है। पिछले साल करीब चार क्विंटल प्रति बीघा पैदावार हुई थी, जो इस बार घटकर करीब साढ़े तीन क्विंटल प्रति बीघा रह गई है। इसके बावजूद अच्छी गुणवत्ता के धान के कारण किसानों को बेहतर भाव मिलना राहत की बात है।


बोले कारोबारी
निर्यात की मांग के कारण किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है। हाथरस मंडी का धान पंजाब-हरियाणा की चावल मिलों में जाता है। वहां प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग के बाद इसे सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत सहित अन्य खाड़ी देशों में भेजा जाता है।
-राजकुमार अग्रवाल, व्यापारी
-----
मंडी में धान की आवक अच्छी है। पंजाब-हरियाणा की चावल मिलों से विदेशों में चावल का निर्यात होने के कारण धान के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। पिछले साल की तुलना में किसानों को करीब 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक भाव मिल रहा है।

-योगेश वार्ष्णेय, व्यापारी

पिछले साल शुरुआती दिनों में धान का भाव 2600 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है। धान में बेहतर कीमत मिलने से किसानों को कुछ राहत मिलेगी। आलू की फसल में नुकसान के कारण किसान पहले ही परेशान हैं।
-पवन कुमार निवासी कोका


पिछले और इस वर्ष धान की स्थिति
पिछले धान का भाव प्रति क्विंटल 2600 से 3300
इस साल धान का प्रति क्विंटल भाव 3800 से 4400
प्रति बीघा पैदावार क्विंटल 3.5 क्विंटल
पिछले साल कुल आवक 19,06,639 क्विंटल
रोजाना मंडी आवक — 10 हजार क्विंटल

धान का किसानों को पिछले साल की अपेक्षा अधिक मूल्य मिल रहा है। पंजाब-हरियाणा से चावल निर्यात होने के कारण वृद्धि हुई है।
-अनिल कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed