{"_id":"60dcb01d8ebc3ee095374948","slug":"hathras-overbridge-work-at-pond-crossroads-will-be-completed-by-the-end-of-july-hathras-news-ali2669196184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जुलाई के अंत तक पूरा होगा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जुलाई के अंत तक पूरा होगा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का काम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। सेतु निगम द्वारा आगरा रोड की साइड पर लेंटर डालने के लिए गार्डर आदि लगा दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार जुलाई तक काम पूरा होने की उम्मीद जता रहे हैं। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद शहर वासियों को गंतव्य की राह तय करने में काफी आसानी मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने 48 मीटर का गार्डर स्थापित करने के साथ काम को खत्म कर दिया है। अब रेलवे द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण के काम को तेज कर दिया है। अलीगढ़ रोड की तरफ लेंटर डालने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं आगरा रोड की साइड पर लेंटर डालने के लिए गार्डर आदि लगाए जा चुके हैं। जुलाई के अंत तक काम पूरा होने के बाद आमजन को राह तय करने में राहत मिलेगी।