फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outbreak of fever in Vedai, beds of patients laid from house to house

हाथरस : वेदई में बुखार का प्रकोप, घर-घर बिछीं मरीजों की चारपाई

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Outbreak of fever in Vedai, beds of patients laid from house to house
बुखार से पीड़ित अभि शर्मा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वेदई में बुखार और डेंगू का कहर बरप रहा है। यहां भी काफी संख्या में लोग इन रोगों की चपेट में आ चुके हैं। घर घर बुखार से पीड़ितों की चारपाइयां बिछी हुई हैं। इलाज पर रोजाना हजारों रूपया खर्च करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग इन रोगों की चपेट में लगातार आ रहे हैं।
गांव में अबी शर्मा आठ साल, कंतो देवी 67 साल, संजू देवी 35 साल, मनोज 45 साल के अलावा सियाराम शर्मा, महावीर सिंह, वंदना कुमारी, रिंकू चौहान, सपना देवी, अनिल शर्मा, उर्मिला देवी, अशोक गोस्वामी, मोनू शर्मा, पंकज शर्मा, विष्णु चौहान, चन्नू सिंह, रामकिशन शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि काफी लोग बुखार और डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें से काफी लोग अपना उपचार आगरा के अस्पतालों में कराने के लिए मजबूर हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा बेसुध बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव बटपुरा में शिविर लगाकर किया उपचार
गांव बटपुरा में स्वाथ्य महकमे की टीम ने शिविर लगाया। शिविर में लगभग 50 लोगों की चिकित्सा की गई। इस गांव में भी बुखार से काफी संख्या में लोग पीड़ित हैं। डॉ. प्रेमपाल ने बताया कि लोगों का उपचार कर उन्हें दवा बांटी गई हैं। सभी को उचित परामर्श दिया गया है। कूलर में काफी समय से भरा हुआ पानी निकलवाया गया है। संवाद

गांव बटपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाती स्वास्थ्य महकमे की टीम।

गांव बटपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाती स्वास्थ्य महकमे की टीम।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed