{"_id":"603943918ebc3ee8f36f574d","slug":"hathras-opposing-notice-to-demolish-new-construction-hathras-news-ali2573093182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नये निर्माण को ध्वस्त करने के नोटिस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नये निर्माण को ध्वस्त करने के नोटिस का विरोध
विज्ञापन
हाथरस : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को लेबर कॉलोनी के लोग अपनी समस्या बताते हुए।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय को लेबर कॉलोनी के बाशिंदों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कालोनी वासियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि उन्हें श्रम विभाग की तरफ से नया निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस मिले हैं।
इन लोगों ने बताया कि लेबर कॉलोनी करीब 60 वर्ष पुरानी है। तब से अब तक श्रम विभाग द्वारा इस कॉलोनी में कोई भी जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है। इस कॉलोनी में 99 प्रतिशत लोग मजदूर और गरीब तबके के रहते हैं, जो अल्प वेतन भोगी हैं। चूंकि 60 वर्ष में क्वार्टरों के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण अधिकतर लोगों ने खुद ही इनका जीर्णोद्धार कराया है। कॉलोनी में जो क्वार्टर खाली पड़े हैं, वह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
अगर जीर्णोद्धार करके नया निर्माण न कराया गया होता तो अब तक सभी क्वार्टर ध्वस्त हो चुके होते। पूर्व मंत्री ने इस संबंध में श्रम आयुक्त से फोन पर वार्ता की और इस समस्या के समाधान के लिए कहा। इस मौके पर अशोक मल्होत्रा, रवींद्र कुमार शर्मा, प्रतीक कुमार वार्ष्णेय, राकेश कुमार, हर्ष कुमार, शशी कुमार, सरोज गर्ग, बालकिशन सारस्वत, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, विजय कुमार शर्मा, सुरेन्द्र त्यागी, राजेश कुमार शर्मा, शशीकान्त शर्मा, संजीव मिश्रा, राजाराम, प्रवेन्द्र कुमार, हुकुमचंद्र, संजीव जैन, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।