{"_id":"6335f26da3a1582d0d6ab8c2","slug":"hathras-only-one-dream-of-accomplished-india-every-child-should-learn-language-and-calculations-hathras-news-ali3015458113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निपुण भारत का एक ही सपना, हर बच्चा सीखे भाषा और गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निपुण भारत का एक ही सपना, हर बच्चा सीखे भाषा और गणना
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसपूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।वीरपाल यादव ने कहा कि बच्चे के साथ मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए और अभिभावकों से संपर्क बनाकर सहयोग, सद्भावना बनाकर रखना चाहिए।बीईओ ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त करना बहुत सरल है।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निहित निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक नई पहल प्रतियोगी नवाचार के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1, 2 और 3 के छात्र-छात्राओंर और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
शुभारंभ मां शारदे के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हाथरस व उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता वीरपाल यादव, डायट प्रवक्ता सरिता वर्मा ने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या ने दीक्षा एप और रीड एलांग एप के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। सरिता वर्मा ने निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नए-नए विचार साझा किए।
वीरपाल यादव ने कहा कि बच्चे के साथ मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए और अभिभावकों से संपर्क बनाकर सहयोग, सद्भावना बनाकर रखना चाहिए। बीईओ ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त करना बहुत सरल है। जरूरत है तो आपको बच्चे को समझने की।
विज्ञापन
निपुण लक्ष्य पर आधारित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा एक के केशव ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी, संविलियन विद्यालय तिपरस के सौरव ने द्वितीय और संविलियन विद्यालय अलिया की सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा दो और तीन के प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को डायट प्राचार्य ने पुरस्कार दिए।
इस मौके पर नीलम सिंह, रूपेश कुमार, विनय कुमार, सुरेंद्र कुमार, ममता रानी, नीरज द्विवेदी, पूनम शर्मा, क्षत्रेश कुमार, खुशबू शर्मा, कीर्ति सेंगर, पतिराम सिंह, शशीप्रभा, विशाल कुमार, दिलीप कुमार, अलका आदि मौजूद रहे। संवाद