हाथरस : बोरिंग मशीन व रोडवेज बस की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की देर रात को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस व बोरिंग करने वाली मशीन की भिड़ंत हो गई। मंगलवार की देर रात को हाथरस डिपो की रोडवेज बस इटावा से हाथरस आ रही थी। वहीं बस में सवार प्रीति पत्नी मनोज निवासी चामड़ गेट, रूपेंद्र कुमार पुत्र वीएन लाल निवासी पंजाबी क्वार्टर मुरसान गेट, गीता जैन पत्नी सोनू जैन, कल्पना जैन पत्नी अजय कुमार निवासी जैन गली, शिव दयाल पुत्र कालीचरण निवासी कांशीराम कॉलोनी, पवन कुमार पुत्र तुलाराम निवासी विजयनगर सहित रोडवेज के दूसरे परिचालक वीरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मिसी मिर्जापुर सिकंदराराऊ घायल हो गए।
विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड पर चंदपा क्षेत्र में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और मौके पर मौजूद पुल?
- फोटो : HATHRAS