फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the information, the teams of the Health Department are investigating the race and suspects

हाथरस: सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगा रहीं दौड़ और संदिग्धों की कर रही जांच-पड़ताल

Fri, 27 Mar 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On the information, the teams of the Health Department are investigating the race and suspects
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ लगा रही हैं। संदिग्धों की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं गांव में बाहर से आने वाले लोगों को ग्रामीण शक की निगाह से देख रहे हैं। कुछ गांव में तो ऐसे लोगों को घुसने तक नहीं दिया जा रहा है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस को लेकर लोग डरे हुए हैं। तभी तो वह बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखे हैं और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व पुलिस को फोन पर दे रहे हैं। ताकि अगर उनमें कोई कोरोना वायरस का संक्रमित व्यक्ति हो तो उससे बचा जा सके। दूसरे शहर व राज्य से आए कुछ लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया है। ऐसे लोगों के बारे में मोहल्ले के लोगों को भी बताया गया है, ताकि निर्धारित समय से पहले वह व्यक्ति बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन

1750 को किया गया होम क्वारंटीन
हाथरस। दूसरे राज्य और शहरों से आने वालों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोग निर्धारित 14 दिनों तक घर के अंदर ही रहें। तीन दिन में जिलेभर में 1,750 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है, जिनमें सबसे अधिक संख्या दिल्ली, गुड़गांव, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों के अलग-अलग शहरों में से आने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले के 1,750 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। आगे भी कार्रवाई जारी है। इनमें दूसरे राज्यों व शहरों से आने वाले लोग शामिल हैं।
-डॉ. बृजेश कुमार राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed