फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On December 9, 350 couples will meet each other in a pandal

हाथरस : नौ दिसंबर को एक पंडाल में एक-दूजे के होंगे 350 जोड़े

Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On December 9, 350 couples will meet each other in a pandal
हाथरस : कलेक्ट्रेट स्थित खेल स्टेडियम में होती सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नौ दिसंबर को मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में होने वाले समारोह में करीब 350 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। इसे लेकर चल रही तैयारियों का परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए।
शासन के निर्देश पर इस योजना के तहत गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इस क्रम में प्रशासन की ओर से सभी नगर निकायों व ब्लॉकों से पात्र कन्याओं की सूची एकत्रित की गई है। अब तक जिला प्रशासन को करीब 350 कन्याओं के विवाह के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को खेल स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। खेल स्टेडियम में मंडप और मंच आदि बनाने का काम शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर चल रहीं तैयारियों का बुधवार को पीडी और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधीनस्थों को पार्किंग आदि स्थलों का चयन कर जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed