{"_id":"634ef2a50a75661d776d9646","slug":"hathras-old-lady-seriously-injured-in-tractor-collision-sasni-news-ali302960037","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को ट्रैक्टर ने खेत पर जाते समय टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजन घायल वृद्धा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की दोपहर को लौंगश्री पत्नी स्वर्गीय पोप सिंह निवासी पोपा नगला अपनी बहू सीमा देवी के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थीं। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
परिजन घायल को आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण वृद्धा को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद