{"_id":"625f056ae501494c556e0e7f","slug":"hathras-officers-and-personnel-of-three-departments-were-absent-in-the-camp-shaphu-news-ali289651343","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिविर में तीन विभागों के अफसर-कर्मी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिविर में तीन विभागों के अफसर-कर्मी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने की। सुबह आठ बजे से शिविर लगते ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का आना शुरू हो गया।
शिविर में सहभागिता के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को जिला मुख्यालय से सूचित किया गया था। शिविर में पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कल्याण विभाग एवं राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी या उनसे संबंधित कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिससे उस विभाग से संबंधित लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 27, विधवा पेंशन के 10, आपूर्ति विभाग के चार, कृषि विभाग के दो, प्रधानमंत्री आवास के 35 ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए। इस मौके पर कृष्णपाल, नरेंद्र कुमार शुक्ला, हरेंद्र सिंह, अनुज कुमार वार्ष्णेय मौजूद थे। तीन विभागों के स्टॉल नहीं लगने एवं उनका कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।