फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the villagers will get weather information easily

हाथरस : ग्रामीणों को अब आसानी से मिलेगी मौसम की जानकारी

Sun, 20 Nov 2022 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the villagers will get weather information easily
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के किसानों को अब आसानी से मौसम के पूर्वानुमान की सूचना मिल सकेगी। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के पोर्टल पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सूचना को पंचायत सहायक व्हाटसएप ग्रुप के अलावा अन्य माध्यमों से किसानों तक मौसम का पूर्वानुमान भेजेंगे। इसे लेकर डीपीआरओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
मौसम विभाग की ओर से मौसम का पूर्वानुमान किसानों तक आसानी से पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के पोर्टल पर मौसम पूर्वानुमान की जानकारी की सुविधा शुरू की गई है। इस पोर्टल पर मौसम विभाग समय-समय पर अपडेट देगा।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि इस अपडेट को पंचायत सहायक अपने क्षेत्रों के किसानों व ग्रामीणों को विभिन्न माध्यम से पहुंचाएंगे। इस निर्देश के क्रम में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी पंचायत सहायकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed