{"_id":"60412ca78ebc3e14ff1e809a","slug":"hathras-now-the-public-representative-will-deposit-the-electricity-bill-from-the-defaulters-hathras-news-ali257814530","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब जनप्रतिनिधि कराएंगे बकायेदारों से बिजली बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब जनप्रतिनिधि कराएंगे बकायेदारों से बिजली बिल जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब जिले के जनप्रतिनिधि बिजली बकायेदारों से बिल जमा करने के लिए कहेंगे। बिजली अफसरों ने जनप्रतिनिधियों को बकाया जमा कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आग्रह पत्र सौंपा है। अब विभागीय अधिकारियों की ओटीएस से उम्मीद लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया उपभोक्ताओं पर पड़ा है। तमाम कोशिशों के बाद बिजली महकमे को बकाया हाथ नहीं लगा। अब प्रदेश सरकार ने कोविड 19 एक मुश्त समाधान योजना का क्रियान्वयन किया है। शहर से देहात तक ओटीएस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
साथ ही बिजली महकमे के अफसर जनप्रतिनिधियों को बकाया जमा करने के लिए उनके आवास पर पहुंचकर आग्रह पत्र सौंप रहे हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बकायेदारों को बिल जमा करने के प्रति जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों को आग्रह पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने किया शिविरों का निरीक्षण
बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने सादाबाद, बिसावर आदि स्थानों पर ओटीएस के लिए लगने वाले शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बकायेदारों की संख्या के सापेक्ष कितने पंजीकरण हुए हैं इसकी जानकारी अधीनस्थों से ली और लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।