{"_id":"6096cafb8ebc3ef640368cb8","slug":"hathras-now-teacher-dies-of-corona-in-the-district-shaphu-news-ali26270178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : िजले में अब कोरोना से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : िजले में अब कोरोना से शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव प्रकाश नगर मानिकपुर ( जलेसर रोड) निवासी 43 वर्षीय शिक्षिका कमलेश यादव पत्नी शैलेंद्र यादव उर्फ बॉबी की शनिवार की सुबह कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह सहपऊ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मालती देवी की पुत्रवधू थीं। पति शैलेंद्र यादव ने भी हाल ही में जिला पंचायत के वार्ड 20 से सदस्य का चुनाव लड़ा है।
परिवार वालों ने बताया कि कमलेश का पिछले कई दिनों से आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह क्षेत्र के गांव बहादुर पुर देवकरण स्थित संविलयन विद्यालय में तैनात थीं। पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में हुए प्रशिक्षण के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी। परिजन उनको इलाज के लिए आगरा ले गए तो वहां वह कोरोना पॉजिटिव निकलीं। तभी से उनका आगरा में इलाज चल रहा था। उनके पति का नाम मतदान समाप्ति के बाद सहपऊ कोतवाली में हुए बवाल में दर्ज मुकदमे में शामिल था, इसलिए वह उनके साथ नहीं थे।
उनके एक परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टर ने उनको शनिवार को डिस्चार्ज करने के लिए कहा था। अचानक शुक्रवार की रात को उनका ऑक्सीजन का स्तर कम होता चला गया। शनिवार की सुबह चार बजे उनका निधन हो गया। उनकी मौत से शिक्षक जगत के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था । गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।