फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now registration of the disabled in CSC

हाथरस : अब सीएससी में होगा दिव्यांगों का पंजीकरण

Fri, 04 Dec 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now registration of the disabled in CSC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) व कॉमन सर्विस सेंटर ने मिलकर एक पहल की है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक कृत्रिम अंग एवं उपकरण पहुंचाने के लिए सीएससी के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत दिव्यांगजन कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इनको एलिम्को की तरफ से कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व कॉमन सर्विस सेंटर ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी दिव्यांगजन सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 फीसदी या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाणपत्र जिले के किसी भी सीएससी में प्रस्तुत कर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक ने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन व कृत्रिम अंगों के लिए सीएससी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed