फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now extended the date for installing high security number plates on vehicles

हाथरस : वाहनों पर अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तिथि बढ़ाई

Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now extended the date for installing high security number plates on vehicles
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जिले के वाहन स्वामियों को राहत दी है। मुख्यालय स्तर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही अंकवार अंतिम तारीखों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। जिन वाहन स्वामियों का पंजीकरण का अंक आठ व नौ है, अब उन वाहनों पर 15 नवंबर 2022 तक एचएसआरपी लगवाई जा सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में संभागीय परिवहन मुख्यालय से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा तय की गई थी। उसके बाद अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। इस कारण हाई सिक्योरिटी नम्बर लगाने का काम धीमा हो गया। अब संक्रमण कम होने के बाद फिर से इस नंबर प्लेट को लगाने का काम प्राथमिकता पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि परिवहन मुख्यालय से अंकवार तिथियों में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्धारित अंतिम तिथि तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर चेकिंग के दौरान वाहन स्वामी को जुर्माना देना पड़ेगा। हालांकि अभी जुर्माने की राशि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों पर 30 सितंबर तक लगवा सकेेंगे नंबर प्लेट
हाथरस। उल्लेखनीय है कि पहले व्यवसायिक वाहनों पर 15 जुलाई तक नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य था। अब इन वाहन स्वामियों के लिए 30 सितंबर तक हर हाल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। दो माह का समय इसलिए दिया गया है कि वाहन स्वामी आसानी से प्लेट को लगवा सकें। संवाद

किस अंक के वाहन पर कब तक लगवानी होगी नंबर प्लेट
हाथरस। 0 व एक तक वाले वाहनों को पहले 15 जुलाई प्लेट लगवानी थी। अब इस तिथि को 15 नवंबर कर दिया गया है। दो व तीन अंक वाले को 15 अक्तूबर तक लगवानी थी। अब इसे 15 फरवरी 2022 कर दिया गया है। चार व पांच अंक वाले वाहनों को 15 जनवरी 2022 थी। अब इसे 15 मई 2022 कर दिया गया है। छह व सात अंक वालों को पहले 15 अप्रैल 2022 तक नंबर प्लेट लगवानी थी। अब इस तिथि को 15 अगस्त 2022 कर दिया है। आठ व नौ अंक वाले वाहनों को 15 जुलाई 2022 थी। अब इसे 15 नवंबर 2022 कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed