{"_id":"6367f01d4aadca505e2d1e57","slug":"hathras-now-common-people-will-also-generate-electricity-and-sell-it-to-the-department-hathras-news-ali3041642130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब आम लोग भी बिजली पैदा कर विभाग को बेचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब आम लोग भी बिजली पैदा कर विभाग को बेचेंगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली के कम उत्पादन को देखते हुए शासन स्तर से सोलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब आम लोग भी अपनी या पट्टे पर भूमि लेकर सोलर सिस्टम के जरिये बिजली का उत्पादन कर सकेंगे। इससे पैदा होने वाली बिजली को विभाग द्वारा खरीदा जाएगा। पीएम कुसुम योजना के तहत गांव कैलोरा की महिला ने 500 किलोवाट के कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। आवेदनकर्ता को शासन स्तर से इस कार्य के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली का उत्पादन करने के लिए कोई बड़ी इकाई नहीं है। जिले को फिलहाल आगरा के पीलीपोखर और हरदुआगंज से बिजली की आपूर्ति की जाती है। दिन-प्रतिदिन बिजली की मांग बढ़ रही है। बिजली का उत्पादन गिर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से पीएम कुसुम योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत हाथरस जंक्शन क्षेत्र कैलोरा की एक महिला ने 500 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए बिजली विभाग को आवेदन किया है।
साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया को भी पूरा किया गया है। सोलर प्लांट लगने के बाद जो बिजली पैदा होगी, उसको बिजली विभाग द्वारा ग्रिड के जरिये खरीदा जाएगा। विभाग द्वारा जितनी बिजली ली जाएगी, निर्धारित यूनिट के हिसाब से उसका भुगतान किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि पीएम कुसुम योजना में हाथरस जंक्शन के कैलोरा की महिला ने 500 किलोवाट सोलर प्लांट के लिए आवेदन किया जाएगा। सोलर से पैदा बिजली को विभाग द्वारा लिया जाएगा। संवाद