{"_id":"6217d00cfb926854282d9a64","slug":"hathras-now-agencies-will-approve-the-operation-of-15-year-old-vehicles-hathras-news-ali285866089","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब 15 साल पुराने वाहनों के संचालन को मंजूरी देंगी एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब 15 साल पुराने वाहनों के संचालन को मंजूरी देंगी एजेंसियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब जिले की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को एजेंसियों द्वारा संचालन की हरी झंडी दी जाएगी। इसके लिए जगह-जगह केंद्र खोले जाएंगे। एजेंसी के सत्यापन के बाद ही वाहनों का नवीनीकरण होगा। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से आवेदन मांगे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में ढाई लाख से अधिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। इनमें कई वाहन ऐसे हैं, जो 15 साल की अवधि पूरी करने के करीब हैं। कुछ 10 साल की अवधि पूरी करने वाले हैं। अब ये वाहन टीटीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) में मानक के अनुसार ही दौड़ पाएंगे। सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी लागू कर दी है। स्क्रैप नीति के तहत जिलेभर में एजेंसियां खोली जाएंगी।
जो व्यक्ति एजेंसी लेने के इच्छुक होंगे, वह कागजी प्रक्रिया पूरी करेंगे। किसी वाहन की संचालन की अवधि पूरी हो गई है और वह संचालन की हालत में है तो उन वाहन स्वामियों को एजेंसी के जरिये सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद एआरटीओ कार्यालय से वाहन का नवीनीकरण किया जाएगा। उसके बाद ही वह सड़कों पर दौड़ पाएंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि स्क्रैप पॉलिसी के तहत केंद्र खोलने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद जिलेभर में वाहनों के सत्यापन केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र की सत्यापन रिपोर्ट पर ही वाहनों का नवीनीकरण किया जाएगा। संवाद