फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to BDS Public School for operating against rules

हाथरस : नियम विरुद्ध संचालन पर बीडीएस पब्लिक स्कूल को नोटिस

Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice to BDS Public School for operating against rules
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने मुरसान के बीडीएस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल का संचालन शासनादेश के विपरीत मिला। वहीं अन्य अनियमितताएं भी मिली। इस पर बीएसए ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
निरीक्षण के समय विद्यालय के बोर्ड पर बीडीएस पब्लिक स्कूल हॉस्टल फैस्लिटी एवलेवल अंकित था। निरीक्षण के समय पाया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त कार्यरत स्टॉफ का अवकाश किया गया है, जो कि विभागीय नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं विद्यालय में चलाई जा रही हैं, जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक हिंदी माध्यम की अस्थायी मान्यता विभाग द्वारा दी गई है। विद्यालय के कुछ कमरों में गाटर- पत्थर से पटाव किया गया है। खेल का मैदान, पुस्तकालय, स्टॉफ रूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में उपलब्ध सबमर्सिबल से ही टंकी में पानी भरा जाता है, जो खारा पानी है। विद्यालय में निरीक्षण के समय ऊपर के भवन के दो कमरों में 10 छात्र-छात्राएं मिले, जिनसे पूछने पर पता चला कि ये हॉस्टल आवासीय विद्यालय के रूप में अध्ययनरत हैं। जबकि निरीक्षण के समय आवासीय विद्यालय चलाए जाने की अनुमति नहीं है। संवाद

बीडीएस पब्लिक स्कूल मुरसान का संचालन कक्षा आठवीं तक होना पाया गया है, जबकि स्कूल के पांचवीं तक की अस्थायी मान्यता है। आवासीय विद्यालय भी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के संचालित किया जा रहा है। विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी कर आठ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कक्षा एक से पांचवीं तक प्रदान की गई अस्थायी मान्यता प्रत्याहरण संबंधी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed