{"_id":"5ed69e3f8ebc3e906f64b94f","slug":"hathras-no-waterlogging-in-the-rain-especially-cleaning-of-drains-being-provided-for-this-hathras-news-ali2351705105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बारिश में न हो जलभराव, इसके लिए कराई जा रही नालों की विशेष रूप से सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बारिश में न हो जलभराव, इसके लिए कराई जा रही नालों की विशेष रूप से सफाई
विज्ञापन
हाथरस: बारिश से पहले नालों की सफाई कराते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बारिश के दौरान शहर में जलभराव नहीं हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने नालों की विशेष रूप से सफाई शुरू करा दी है। नगर पालिकाध्यक्ष ने नालों के सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया।
अक्सर बारिश के दौरान शहर में स्थान-स्थान पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में बारिश से पहले ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालों की विशेष रूप से सफाई शुरू करा दी घी है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंगलवार को सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सीयल पर गांधी पार्क नाला व लाला डिग्गी नाले की सफाई कार्य को देखा।
नगर पालिकाध्यक्ष ने इस मौके पर निर्देश दिए कि नालों की तली झाड़ सफाई होनी चाहिए और सिल्ट का निस्तारण भी साथ-साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नालों की सफाई के दौरान इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां के लोगों को कोई परेशानी न हो।