फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No new tradition will be allowed on Muharram

हाथरस : मोहर्रम पर किसी नई परंपरा की इजाजत नहीं मिलेगी

Tue, 02 Aug 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No new tradition will be allowed on Muharram
हाथरस : मोहर्रम के मद्देनजर तहसील सभागार में बैठक करते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मोहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने तहसील सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक की। दोनों अधिकारियों ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि मोहर्रम पर नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाएगी।
डीएम ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। जो लोग ताजिया निकालना चाह रहे हैं या पूर्व से निकालते आ रहे हैं, वे सभी लोग ताजिया निकालने के लिए अपना आवेदन तहसील में जमा करा दें। उन्होंने ताजियों के आयोजकों से कहा कि जुलूस के दौरान उनके तैनात किए गए स्वयं सेवकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करा दें। आवेदन में यह भी सुनिश्चित करें कि ताजिया किन-किन मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा, जिससे प्रशासन और पुलिस बल को तैनात किया जा सके। बिना अनुमति के ताजिया का जुलूस किसी भी दशा में नहीं निकाला जाएगा। जो समय ताजिया निकालने के लिए निर्धारित किया गया है, उसके आधार पर ही ताजिया निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुमति के दौरान ताजिये के आकार के संबंध में दी गई सूचना के उपरांत किसी भी प्रकार का फेरबदल न करें। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रमित खबरों पर ध्यान न दें और न ही किसी भ्रमित करने वाले ऑडियो, वीडियो को बिना किसी पुष्टि के किसी को भी हस्तांतरित न करें। इस तरीके की खबरों की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें, जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जुलूस के साथ तथा जुलूस निकलने वाले मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। कुछ अराजक तत्व जुलूस में शामिल होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। इसकी निगरानी के लिए वह खुद अपने कुछ लोगों को जुलूस में तैनात कर दें। जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना सख्त मना है। एएसपी व एसडीएम ने कहा कि पूर्व में निर्धारित परंपरा के अनुसार निर्धारित मार्गों का पुलिस व प्रशासन ने निरीक्षण कर लिया है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सादाबाद, सीओ सादाबाद, थाना प्रभारी, ताजिया संयोजक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed