{"_id":"5f1b1d928ebc3e63a61f255d","slug":"hathras-news-ali2394945179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: श्राद्ध, मुंडन और अस्थि विसर्जन कर किया सरकार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: श्राद्ध, मुंडन और अस्थि विसर्जन कर किया सरकार का विरोध
विज्ञापन
हाथरस: सरकार का विरोध करने के लिए मुंडन कराते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की मृत्यु करने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप श्राद्ध, मुंडन एवं प्रतीकात्मक रूप से अस्थि विसर्जन किया।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और शहराध्यक्ष सभासद विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा। सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं।
प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। इस प्रदेश में हमारा चतुर्थ स्तंभ पत्रकार जगत ही जब सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनमानस का क्या होगा। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं सेवादल के जिला चीफ जयशंकर पाराशर ने कहा आज पूरे उत्तर प्रदेश की जनता में रोष है। पूरे प्रदेश की मीडिया दुखी है किस प्रदेश में सजग प्रहरी ही सुरक्षित नहीं, उस प्रदेश का क्या होगा। लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर श्राद्ध और मुंडन करवाकर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया। प्रतीक स्वरूप कानून व्यवस्था की अस्थियां विसर्जन का कार्य कांग्रेसियों ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीना गुप्ता, गिर्राज सिंह गहलोत, विनोद शर्मा , शशि गुरु , देवेंद्र शर्मा, बोहरे विष्णु कुमार, कपिल नरूला, संजय कप्तान, काजल चौधरी, उदल सिंह, कांता प्रसाद, कपिल कुमार शर्मा, रोहन कुमार कर्दम, पन्नालाल, अविनाश पचौरी, बृजमोहन शर्मा, केडी शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला आदि थे।