{"_id":"6265960fe8a96e5fd3538aa4","slug":"hathras-neither-tinshed-nor-water-to-drink-travelers-are-facing-problems-in-the-scorching-sun-hathras-news-ali2900391154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : न टिनशेड न पीने को पानी, चिलचिलाती धूप में यात्री झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : न टिनशेड न पीने को पानी, चिलचिलाती धूप में यात्री झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
हाथरस : नगला भुस तिराहे पर छांव की तलाश में जाते यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर लोगों के लिए न टिनशेड है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था है। भीषण गर्मी में यात्री को काफी देर तक चिलचिलती धूप में खड़े रहना पड़ता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हो या फिर स्थानीय प्रशासन। किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
उल्लेखनीय है कि यहां से हर रोज काफी यात्री आगरा-अलीगढ़ के लिए सफर करते हैं। काफी यात्री बस स्टैंड से बस से सफर करते हैं तो काफी यात्री आगरा जाने के लिए नगला भुस और अलीगढ़ जाने के लिए रुहेरी कट से बसों में सवार होते हैं। न तो नगला भुस और न ही रुहेरी पर टिनशेड और पानी की व्यवस्था है। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहां बैंच आदि तक नहीं लगवाई गई है।
अपने कर्मियों का नहीं इंतजाम, क्या करें
बाईपास पर बसों को शहर के अंदर भेजने के लिए रोडवेज ने पहले दो दो कर्मियो की तैनाती की थी। अब हाथरस डिपो के अधिकारियों ने दोनों छोर पर एक एक कर्मी तैनाती कर दी है। इन कर्मियों के लिए वहां धूप से बचने तक इंतजाम नहीं है। इस कारण कर्मी अपनी कुर्सी को लेकर पेड़ की छांव को तलाशते हुए इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। पर्याप्त इंतजाम न होने से कर्मी भी खासे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
बाईपास से हर रोज बड़ी संख्या में यात्री गंतव्य की दूरी तय करते हैं। यात्रियों के लिए यहां पर न तो टिनशेड है और न ही पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- रमेश, यात्री
बाईपास से आगरा-अलीगढ़ के लिए काफी यात्री वाहनों में सवार हैं। यात्रियों की सुविधा के यहां पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यात्री प्रतीक्षालय व पीने के इंतजाम तक नहीं हैं। इस कारण खासी परेशानी होती है।
- उमेश कुमार, यात्री।