फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Naxalite woman in the village of Bitiya

हाथरस: बिटिया के गांव में नक्सली महिला

Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Naxalite woman in the village of Bitiya
हाथरस: पीड़ित परिवार के साथ जबलपुर की महिला हरे सूट नीली चुनरी में, जिसे कथित भाभी बताया जा रहा है। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया के प्रकरण में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को एकाएक यह हल्ला मचा कि इस केस का नक्सल कनेक्शन भी है। इसकी वजह यह थी कि एक महिला बिटिया के घर पर कई दिन तक भाभी बनकर रही। यहां उसने परिवार की जमकर पैरवी की। कई बड़े नेताओं के सामने वह खुलकर सामने आई। मीडिया के सामने भी उसने बयानबाजी की। सूत्रों की मानें तो एसआईटी के सामने भी वह पूछताछ में मौजूद रही। शक होने पर इस महिला के बारे में छानबीन की गई तो वह जबलपुर की एक मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर निकली। हालांकि बिटिया के परिजन कह रहे हैं कि वह उनकी दूर की रिश्तेदार है।
चंदपा की बिटिया की मौत के बाद रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर यह खबर चली कि बिटिया के घर में तीन दिन तक एक महिला रुकी थी। यह महिला खुद को परिवार की भाभी बता रही थी और उसका नक्सल कनेक्शन है। जातीय दंगे कराने की कोशिश की साजिश में वह शामिल थी। उसने इस परिवार को बरगलाया। एसआईटी के सामने वह पूछताछ में मौजूद रही। जबलपुर की रहने वाली इस महिला की गतिविधियां एसआईटी को भी संदिग्ध लगीं। सूत्रों की मानें तो यह महिला तीन दिन बाद ही वहां से चली गई। एसआईटी ने भी इसके कॉल रिकॉर्ड आदि खंगालने शुरू कर दिए। सूत्रों की मानें तो एसआईटी की जांच में इस महिला का मामला भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन

मानवता के नाते गई थी हाथरस: महिला प्रोफेसर
सोशल मीडिया पर इस महिला को लेकर देर शाम कुछ और वीडियो वायरल हुए। इस वीडियो में इस महिला की पहचान राजकुमारी बंसल निवासी जबलपुर के रूप में हुई। यह महिला सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर निकली। उनका कहना था कि इस घटना की जानकारी पाकर वह हाथरस गईं थी और अपने अधिकारियों को अवगत कराया था। उसका इस परिवार से खून का कोई रिश्ता नहीं है। एक-दो दिन परिवार के साथ रुकी थी। उसने कहा है कि उसका नक्सली कनेक्शन साबित तो किया जाए। वह मानवता के नाते वहां गई थी। उनके नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई है। साइबर सेल में इस बारे में शिकायत कर दी गई है। जो लोग मुझे नक्सलवाद जोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हमारी दूर की रिश्तेदार, सूचना मिलने पर आई थी घर
इस मामले में बिटिया की भाभी का कहना है कि यह महिला उनकी दूर की रिश्तेदार हैं और घटना की जानकारी पाकर उनके यहां आई थी। बिटिया के भाई का कहना था कि उनके सब रिश्तेदार व सहानुभूति रखने वालों को भी तरह तरह से बदनाम किया जा रहा है। यह सब एक साजिश का हिस्सा है। उनके यहां जो आ रहा है, उसे नक्सलवादी, आतंकवादी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed