फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Naib Tehsildar became Urvashi of Nagla Thakur

हाथरस : नगला ठाकुर की उर्वशी बनीं नायब तहसीलदार

Mon, 22 Feb 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Naib Tehsildar became Urvashi of Nagla Thakur
हाथरस : पीसीएस अधिकारी उर्वशी का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला ठाकुर निवासी रवेंद्र सिंह सेंगर की पुत्री उर्वशी सेंगर को पीसीएस 2020 की परीक्षा में 54वीं रैंक मिली है। उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस मौके पर उर्वशी का जोशीला स्वागत किया।
उर्वशी की प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई थी। इसके बाद वह परिवार सहित ग्वालियर चली गईं। ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कमला राजा गर्ल्स डिग्री कॉलेज से उन्होंने बीएससी एवं एमए में टॉप किया। दिल्ली के बाजीराव कोचिंग सेंटर से उन्होंने पीसीएस की कोचिंग की।
विज्ञापन

उर्वशी अपनी कामयाबी को श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को देती हैं। गांव में ग्रामीणों ने उर्वशी और उनके माता-पिता का प्रतीक चिह्न देकर जोशीला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संतोष कुमार, पवन कुमार, जगेंद्र सिंह, हरी सिंह, नाहर सिंह, नरेंद्र सिंह, रिंकू, राजेंद्र सिंह, सतीश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, यशपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed