फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality area may increase soon

हाथरस: जल्द बढ़ सकता है नगर पालिका का क्षेत्र

Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality area may increase soon
जल्द बढ़ सकता है नगर पालिका का क्षेत्र
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें की जा सकती हैं नगर पालिका क्षेत्र में शामिल
शासन को फिर नगर पालिकाध्यक्ष ने लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जल्द ही नगर पालिका हाथरस की सीमा का विस्तार हो सकता है। नगर पालिका की सीमा में शहर से सटी नौ ग्राम पंचायतें शामिल की जा सकती हैं। इसे लेकर पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। अब इस पर अमल हो सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने इसे लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा है।
आजादी के बाद से अब तक शहर की सीमा का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में समय-समय पर शहर की सीमा वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजे जाते रहे हैं। पिछले वर्ष शहर की सीमा वृद्धि के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें शहर से सटी नौ ग्राम पंचायतें मीतई, तरफरा, कलवारी, हाथरस देहात, दयानतपुर, नहरोई, दादनपुर ढकपुरा, तमना गढ़ी, गिजरौली को शहर में शामिल करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम ने भी इस सिलसिले में शासन को पत्र लिखा था। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही इस पर शासन अमल कर सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि सीमा विस्तार को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि शहर की सीमा का जल्द विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed