{"_id":"6665e3db3d5768dacb08d3d0","slug":"hathras-mp-anup-pradhan-did-not-become-minister-in-modi-3-0-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi 3.0: खाली रह गई हाथरस वालों की झोली, सांसद अनूप प्रधान नहीं बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modi 3.0: खाली रह गई हाथरस वालों की झोली, सांसद अनूप प्रधान नहीं बने मंत्री
Sun, 09 Jun 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:48 PM IST
सार
हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार सांसद अनूप प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल जगह जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
हाथरस सांसद अनूप प्रधान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जिले के निवासियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाथरस संसदीय सीट के सांसद अनूप प्रधान का नाम शामिल न होने से मायूसी का सामना करना पड़ा है। वाल्मीकि समाज से होने के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनूप को जगह मिलने की लोगों को उम्मीद थी। अभी तक हाथरस संसदीय सीट से किसी भी सांसद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इस बार हाथरस वालों की फिर से झोली खाली रह गई है।
विज्ञापन
हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार सांसद अनूप प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल जगह जरूर मिलेगी। कई दिनों से सोशल मीडिया पर सूची भी वायरल हो रही थी। इस कयास पर 9 जून को शपथ ग्रहण के साथ ही विराम लग गया।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के साथ ही यहां जिलेवासियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। हाथरस संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री पद की सूखा इस केंद्र सरकार में भी समाप्त नहीं हो सकी। मंत्री बनने के साथ ही विकास को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आस बांध रखी थी, जोकि टूट गई।
विज्ञापन