फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MNREGA worker dies of dengue, uproar in family

हाथरस : मनरेगा मजदूर की डेंगू से मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: MNREGA worker dies of dengue, uproar in family
हाथरस : मनरेगा मजदूर वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बसई निवासी मनरेगा मजदूर की बुखार के चलते मौत हो गई। दिल्ली में काम करने के दौरान वह बुखार की चपेट में आ गया था। साथियों ने दिल्ली में चिकित्सक के यहां उसका उपचार भी कराया, लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह उसे उसके गांव वापस ले आए। परिजन उसे इलाज के लिए सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
वीरेंद्र सिंह सिंह उर्फ कालीचरण (50 वर्ष) गांव बसई में मनरेगा मजदूर है। पूर्व बीडीसी सदस्य संजय जाटव उर्फ डीएम ने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने गांव में मनरेगा के तहत कार्य भी किया था। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के कारण परिवार के सदस्यों के गुजारे के लिए वीरेंद्र सिंह दिल्ली में रंगाई-पुताई का कार्य करने के लिए चला गया। वहां उसे बुखार आ गया।
विज्ञापन

बुखार आने पर वीरेंद्र सिंह के साथ गए लोगों ने उसका दिल्ली के किसी अस्पताल में उपचार कराया। वहां उपचार के दौरान उसे डेंगू बताया गया। वीरेंद्र सिंह के साथ उसे गांव वापस ले आ आए। पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि बुधवार को वीरेंद्र सिंह को उपचार के लिए सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र ने अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री को बिलखते हुए छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed