{"_id":"60a011668ebc3ed9b81a3528","slug":"hathras-mnrega-employees-submitted-memorandum-regarding-various-demands-hathras-news-ali2631924151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मनरेगा कार्मिक कर्मचारी संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीडीओ आरबी भास्कर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने कहा कि मृत्यु की दशा में शासकीय कर्मचारियों की तरह शासन द्वारा निर्धारित 50 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जाए।
ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की तबियत खराब होती है, तो विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। मनरेगा योजना में जैम पोर्टल द्वारा भर्ती प्रक्रिया लागू न की जाए। मनरेगा के तहत प्रशासनिक धनराशि पर पिछले तीन वर्ष में जो भी व्यय किया गया है उसका केंद्रीय टीम व अन्य किसी भी कमेटी से ऑडिट कराया जाए। मनरेगा योजना में कार्मिकों के हितों की सुरक्षा को लेकर मानव संसाधन नीति लागू की जाए। कर्मियों के लिए वैक्सीन की तत्काल व्यवस्था की जाए। संवाद