फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Minister in charge discusses arrangements to deal with Corona

हाथरस : कोरोना से निपटने के इंतजामों पर प्रभारी मंत्री ने की चर्चा

Sun, 23 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Minister in charge discusses arrangements to deal with Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर शनिवार को कोविड महामारी से निपटने को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि रूप में जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में कोविड 19 महामारी नियंत्रण के लिए सात सरकारी और निजी अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में तैयार हैं, जिनमें कुल 300 से अधिक बेडों की व्यवस्था है। 180 ऑक्सीजन बेड, 28 वेंटिलेटर बेड एवं 164 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की निरंतर जारी है। जिले में एमडीटीवी अस्पताल हाथरस, सीएचसी मुरसान एवं सिकंदराराऊ में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। 642 ग्राम और मोहल्ल्ला निगरानी समितियों का गठन किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी समिति में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं राशन डीलर को नगरीय क्षेत्र में सभासद, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाया गया है।
विज्ञापन

सघन अभियान चलाकर घरों का निरीक्षण जारी है। 3,077 सर्दी और बुखार जैसे लक्षण की पहचान की गई। इन्हें तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई। कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में 10 लैंड लाइन एवं पांच मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। 463 ग्राम पंचायतों की और 136 नगरीय वार्डों में सप्ताह में दो बार सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का काम हो रहा है। जिले में 4,06,401 कुल सैंपलिंग की गई है। इसका पॉजिटिव आंकड़ा 0.67 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा निर्धारित मार्ग दर्शन का पालन करें। मीडिया कर्मी रतन गुप्ता के असमय निधन पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की। बैठक में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक विधायक हरिशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, प्रीती चौधरी, संतोष पाथौर, यशपाल सिंह चौहान, प्रेमसिंह कुशवाहा, कप्तान सिंह ठेनुआं, अविनाश तिवारी, विवेक वार्ष्णेय, पवन रावत, प्रभात पचौरी, मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, अजय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed