फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HaThras: Migrant laborers will get work in their village

हाथरस: प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में ही मिलेगा काम-

Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
HaThras: Migrant laborers will get work in their village
खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गोपाल अंजान ने बृहस्पतिवार को ग्राम उद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपाइयोें से भी मुलाकात की और कुछ लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में ही कार्य मिलेगा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे बेरोजगार नवयुवकों, युवतियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 लाख तक की परियोजनाएं स्थापित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 35 फीसद मार्जिन मनी अनुदान कुल परियोजना लागत पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के माध्यम से 3 वर्षों तक इकाई के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने तक कार्यरत रहने की दशा में ब्याज उपादान का लाभ संबंधित लाभार्थियों को प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। ऑनलाइन योजनाएं उपलब्ध है। उद्योगों से जुड़े व्यक्तियों जाति वर्ग के प्रोत्साहन के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। निरीक्षण के दौरान शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अशोक गोला, अर्जुन बाल्मिक, भूपेंद्र कौशिक, रवि शर्मा, भानु राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed