फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Meetings will be held in Gram Panchayats to prepare development plan

हाथरस : विकास की योजना तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों में होंगी बैठकें

Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Meetings will be held in Gram Panchayats to prepare development plan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2023 के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत वार खुली बैठक कराए जाने की तैयारी कर ली गई है। सभी पंचायत सचिवों को अपनी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराने के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है, जिससे सतत विकास के लक्ष्य के आधार पर ग्राम पंचायतों के विकास की योजना तैयार हो सके।
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बताया कि इस बार कार्ययोजना सतत विकास लक्ष्य के आधार पर बनाई जाएगी। कार्ययोजना गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्म निर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव थीम के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इन थीमों को प्राथमिकता से विकास कार्यों की योजना बनाने में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि खुली बैठक का पूरा ब्योरा स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिससे शासन को हर बैठक की रिपोर्ट मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed