फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Meeting with kiln businessmen to increase revenue

हाथरस : राजस्व बढ़ाने के लिए भट्ठा कारोबारियों के साथ की बैठक

Sat, 07 Jan 2023 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Meeting with kiln businessmen to increase revenue
हाथरस : जीएसटी कार्यालय पर अधिवक्ताओं व भट्ठा कारोबारियों के साथ बैठक लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) के अधिकारियों ने ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को आगरा रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने कम राजस्व आने पर चिंता जताई।
खंड कार्यालय के दोनों उपायुक्त व दोनों सहायक आयुक्तों को भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्याएं बताईं। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद भट्ठा कारोबार से राजस्व भी कम मिल रहा है। अधिकारियों ने कम राजस्व आने का कारण जाना। अधिकारियों ने कहा कि समाधान में कर की दर एक फीसदी से 6 फीसदी किए जाने के बावजूद राजस्व आशा के अनुरूप नहीं है। भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार बैठक कर कारोबारियों को नए नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इन बैठकों में स्टेट जीएसटी की ओर से किसी अधिकारी के शामिल न होने के चलते राजस्व जुटाने में दिक्कत आ रही हैं। निर्णय लिया गया कि भट्ठा एसोसिएशन की आगामी बैठकों में स्टेट जीएसटी के अधिकारी भी शामिल होंगे। नए नियम बताने के साथ ही कारोबार करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में भट्ठा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अमरीश महेश्वरी, योगेंद्र कुमार, भानु प्रकाश, बलराम, राजीव अग्रवाल, आरके सिंह, आरपीएस कौंतेय, उमेश सिंह, सुनील कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed