{"_id":"616487bb8ebc3e0c52473dc6","slug":"hathras-medical-college-to-be-built-in-parag-dairy-team-of-agra-and-delhi-inspected-sasni-news-ali275499979","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पराग डेयरी में बनेगा मेडिकल कॉलेज, आगरा एवं दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पराग डेयरी में बनेगा मेडिकल कॉलेज, आगरा एवं दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
मेडीकल कालेज के लिए भूमि का निरीक्षण करते विधायक एवं जांच दल।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। सासनी की पराग डेयरी मेेें मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर लिया है। सोमवार को आगरा एवं दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर भी मौजूद थे।
दरअसल, क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से लोगों को आगरा या अलीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिला प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से आगरा-अलीगढ रोड स्थित पराग डेयरी में मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर लिया है।
निरीक्षण के दौरान आगरा से डॉ. के एस दिनकर व दिल्ली से डॉ. रेखा ग्रोवर एवं ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश माहौर, मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, शरद माहेश्वरी, सुनीत आर्य, मदन शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।