{"_id":"60a6a4a78ebc3ea7057caf18","slug":"hathras-max-gets-caught-on-suspicion-of-being-used-in-animal-theft-shaphu-news-ali2635462108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पशु चोरी में प्रयोग होने के शक में मैक्स गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पशु चोरी में प्रयोग होने के शक में मैक्स गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
पुलिस ने क्षेत्र के गांव वीरनगर के ग्रामीणों के सहयोग से एक संदिग्ध मैक्स गाड़ी को पकड़ा है। शक है कि इस गाड़ी में लादकर ही चोरी के पशु ले जाए गए थे।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल की रात को पशु चोरों ने इस गांव के निवासी खुशीराम पुत्र सनेहीराम का भैंसा चोरी कर लिया था। रात को ही ग्रामीणों एवं पुलिस ने मिलकर भैंसे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस पशु चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने नजदीक घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पड़ताल की और एक संदिग्ध टाटा मैक्स गाड़ी को बरामद कर लिया।
इलाका इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टाटा मैक्स गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। उसके चालक से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी और उसके चालक के बारे में और मालूमात की जा रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह गाड़ी चोरी में शामिल थी या नहीं। संवाद