{"_id":"61706e8f4d7544627e3dd63b","slug":"hathras-market-decorated-for-karva-chauth-hathras-news-ali276245664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : करवाचौथ को लेकर सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : करवाचौथ को लेकर सज गया बाजार
विज्ञापन
सराफा की दुकान पर आभूषण खरीदती महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
करवाचौथ पर बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। अनुमान है कि करवाचौथ पर जिले में बीस करोड़ रुपये का कारोबार होगा। सोने-चांदी का कारोबार तेजी पकड़ने लगा है। इसके अलावा लहंगे, सांड़ियां, चूड़ी, काजल, पाउडर, सिंदूर से लेकर आभूषणों और मोबाइल फोन बाजार में रौनक लौट आई है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बाजार में भी तेजी आई है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है।
मिट्टी का करवा दस रुपये, खांड का 25 रुपये
करवाचौथ को लेकर बाजार में जगह जगह मिट्टी व खांड के करवे की बिक्री हो रही है। मिट्टी का करवा दस रुपये व खांड का करवा 25 रुपये का बिक रहा है। इसके अलावा तस्वीर कलेंडर आदि पूजा सामग्री महिलाएं खूब खरीदारी कर रही है।
चूड़ी व कड़े के बाजार में भी आई रौनक
चूड़ी मार्केट में भी खासा उछाल आया है। शहर के पंजाबी मार्केट, सासनी गेट आदि मुख्य बाजारों में चूड़ी, कड़े आदि बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। कारोबारियों के अनुसार चूड़ी व कड़े का लाखों रुपये का करोबार होगा। महिलाएं डिजाइन वाली चूडियां ज्यादा पंसद कर रही हैं।
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये के मोबाइल फोन का होगा कारोबार
शहर के मोबाइल फोन विक्रेता की मानें तो गिफ्ट में मोबाइल का प्रचलन ज्यादा बढ़ा है। इस बार करवाचौथ पर करीब दो करोड़ रुपये का मोबाइल का कारोबार होगा। वैसे कारोना काल में मोबाइल फोन बाजार में तेजी आई थी। अब त्योहारी सीजन में कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग, मेंहदी वालों को इंतजार
करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के कोमल कॉम्पलेक्स, पंजाबी मार्केट, मुरसान गेट आदि स्थानों पर ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाले कारोबारियों की मानें तो करवाचौथ को लेकर बुकिंग हो चुकी है। इस बार महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। मेहंदी वालों को ग्राहकों का इंतजार है।
इस बार जिले में करवाचौथ पर करीब दस करोड़ रुपये का करोबार होगा। पिछले साल की अपेक्षा में इस बार बाजार में करीब दस प्रतिशत की तेजी आई है। जिस प्रकार ग्राहकों में उत्साह है। इससे यह लगता है महंगाई को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। - उमेश कुमार, कॉस्मेटिक कारोबारी।
इस बार करवाचौथ पर सोना चांदी का करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। लंबे अर्से के बाद त्योहारी सीजन में कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। - सुधीर जैन, सराफा कारोबारी।