{"_id":"5e56b5be8ebc3ef3951e32a2","slug":"hathras-many-villages-of-hasayan-region-will-not-have-to-face-power-crisis-in-summer-hathras-news-ali2277426187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हसायन क्षेत्र के कई गांवों को गर्मियों में नहीं झेलना पड़ेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हसायन क्षेत्र के कई गांवों को गर्मियों में नहीं झेलना पड़ेगा बिजली संकट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को अब गर्मियों में बिजली का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। जून के अंत तक ओढ़पुरा 132 सबस्टेशन से लिए पेारा बिजलीघर के लिए बन रही 33 केवीए की नई लाइन का काम पूरा हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ओढ़पुरा 132 केवीए सबस्टेशन से 33 केवीए की लाइन जा रही है। इस लाइन पर पोर, हसायन, नगला रति बिजलीघर की सप्लाई जुड़ी हुई है। यह लाइन सालों पुरानी है। इस लाइन में फॉल्ट होने के साथ तीनों बिजली घर शोपीस हो जाते हैं। लोगों को बिना बिजली दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए व ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए ओढ़पुरा 132 केवीए बिजलीघर से पोरा के लिए 33 केवीए की नई लाइन बनाई जा रही है। जो जून तक पूरी होने के साथ चालू हो जाएगी। पुरानी लाइन से हसायन व नगला रति की बिजली सप्लाई रहेगी। इसलिए लोगों को गर्मियों में पर्याप्त बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि पोरा सबस्टेशन के लिए नई 33 केवीए की लाइन बनाई जा रही है। पुरानी लाइन से नगला रति व हसायन सबस्टेशन को सप्लाई दी जाएगी। कोशिश यह की जा रही गर्मियों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली सप्लाई मिले।