हाथरस : भीड़ में कई लोगों की जेब कटीं, मोबाइल फोन पार
सार
कई लोगों के मोबाइल फोन भी पार हो गए।उल्लेखनीय है कि एक तरफ मेला श्रीदाऊजी महाराज में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। मेले में शुक्रवार की रात को हुई भजन संध्या में एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कटने के साथ हजारों रुपये पार हो गए। पीड़ित व्यक्ति जेब कटने के बाद मेला क्षेत्र में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में जाकर यह पता लगाने में जुटे रहे कि आखिर उनकी जेब कहां कटी है।
विज्ञापन
हाथरस : जेब कटने के बाद सीसीटीवी कैमरे को देखते पीड़ित व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS