फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many houses were frozen due to rain, water entered the houses

Hathras: बारिश से जमीदोंज हुए कई मकान, घरों में घुसा पानी, किसानों की फसलें हुई जलमग्न

Mon, 10 Oct 2022 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 01:10 AM IST
सार

गांव नगला घनी में लगातार हो रही बारिश के बाद पोखर ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते दर्जनों घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से पोखर और नालों की सफाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Hathras: Many houses were frozen due to rain, water entered the houses
गांव वेदई में मकान के मलबे में दबकर घायल रमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण अंचल दीवार और मकान आदि गिरने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई लोग मलबे में दबकर घायल भी हुए हैं। मकान, दुकानों में पानी भरने के कारण भी लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं। भारी बारिश के बाद कस्बे के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। देहात में पोखरों के ओवरफ्लो होने से दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


गांव नगला घनी में लगातार हो रही बारिश के बाद पोखर ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते दर्जनों घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से पोखर और नालों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते गांव नौपुरा में विपिन पुत्र जगदीश शर्मा के मकान की छत धराशाई हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हजारों का नुकसान हुआ है। गांव बरामई खेड़ा में बारिश के चलते सरकारी नाली ध्वस्त हो गई, जिससे आसपास खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बिसावर क्षेत्र के गांव चहतर में बारिश के चलते होशियार सिंह का मकान ढह गया। इससे खाने पीने के बर्तन मलबे में दबकर टूट गए। कजरौठी में निसार अली की कच्ची दीवार ध्वस्त गई। इससे मकान स्वामी और बच्चे बाल-बाल बच गए। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष महाराज सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है। कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में टीन शेड और मकान की दीवार ढह गई। शिवा पुत्र रणवीर सिंह, रणवीर सिंह मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से शिवा पुत्र रणबीर सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया। नगला भूतिया में मोहन सिंह पुत्र पीतांबर सिंह का नलकूप कक्ष बारिश के चलते गिर पड़ा। प्रधान महाराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। कुरसंडा क्षेत्र के गांव छावा में रतन सिंह पुत्र विजय सिंह की दीवार गिरने से हजारों का नुकसान हुआ है।


नगला मदारी में रणवीर सिंह के मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई। कस्बे से सटे इलाके गढ़ी नीलकंठ में बारिश के चलते रामदास का मकान का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। उनकी पत्नी रेखा देवी और रामदास घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। बारिश के चलते बहादुरपुर भूप में दो सगे भाइयों मकान बारिश के चलते गिर पड़े। सत्यप्रकाश और वेदप्रकाश पुत्रगण नन्नूमल गरीब, भूमिहीन हैं।सभी घटनाओं को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed