फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Maharishi Valmiki's procession came out with pomp

हाथरस : धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Maharishi Valmiki's procession came out with pomp
हाथरस : महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ करतीं सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर व साथ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयान स्थित बाबा छप्पन नाथ मंदिर से अध्यक्ष अरुण निर्मल व राहुल चौहान के नेतृत्व में शोभायात्रा शुरू हुई। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद रत्नेश चटर्जी, गुड्डी चटर्जी, मुंशीराम चटावले, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू व सभासद अजय राज रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणपति झांकी चल रही थी। कुटिया में विराजमान महर्षि वाल्मीकि, हंस पर विराजमान मां सरस्वती, भगवान शंकर, मां दुर्गा, भगवान विष्णु, हनुमान जी, लवकुश, मोर पर सवार कार्तिकेय, भगवान नरसिंह, भगवान कृष्ण, भगवान गणेश सहित दो दर्जन देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा यात्रा अध्यक्ष अरुण निर्मल, राहुल चौहान, मनोज मालिक, कोषाध्यक्ष खुसियाल चटर्जी, मेला प्रभारी बबलू हंसमुख, राजकुमार राजू, प्रेमबिहारी चटर्जी, राजू पाथरे, मनोज कल्याण, दिलीप डब्बू, बबलू हंसमुख, टिंटू चौहान, बॉबी चौहान हीरालाल हितैषी, बद्रीलाल चौहान, दीपक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed