फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mahabali thundered in housing-development colony, kiosks removed from bus stand

हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में गरजा महाबली, बस स्टैंड से हटाए खोखे

Mon, 14 Jun 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mahabali thundered in housing-development colony, kiosks removed from bus stand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम सदर ने नगर पालिका के ईओ और पुलिस को साथ लेकर कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ए में जेसीबी ने कुछ पक्के निर्माण ध्वस्त किए। वहीं, रोडवेज बस स्टैंड के सामने से खोखे हटवाए गए। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू हो गया है। शनिवार को एसडीएम सदर अंजलि गंगवार की अगुवाई में यह अभियान चला। नगर पालिका की टीम और पुलिस प्रशासन को साथ लेकर आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ए में कुछ मकानों के सड़क पर अतिक्रमण की जद में आए चबूतरे आदि जेसीबी ने गिराए। वहां कुछ लोगों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था और इसकी वजह से रोड का निर्माण कार्य भी पिछले छह माह से रुका हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग जल निकासी न होने से बेहद परेशान हैं। अतिक्रमण होने की वजह से वहां नालियां नहीं बन पा रही। इन अतिक्रमणों के हटने पर वहां खलबली देखी गई और भीड़ भी लग गई। इससे बाद टीम बस स्टैंड पहुंची। वहां सामने रखे कुछ खोखे हटवाए गए और अन्य लोगों को चेतावनी दी गई कि या तो वह अपने खोखे हटा लें, वरना उनके खोखे मंगलवार की सुबह हटवा दिए जाएंगे। इस मौके पर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद, अभियंता डंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed