फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lawyers on strike for the second day, demonstrated

हाथरस : वकील दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर, किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lawyers on strike for the second day, demonstrated
हाथरस : दीवानी न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट में थाना दिवस के दौरान हुए हंगामे और अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर वकीलों में काफी रोष है। इसे लेकर जहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखी और वकीलों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं इनके समर्थन में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी हड़ताल रखी।
उल्लेखनीय है कि थाना दिवस के दौरान तीन दिन पहले कोतवाली हाथरस गेट में कुछ वकीलों के साथ मारपीट कर दी गई थी, जिससे वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षोें की ओर से मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। मंगलवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ता फिर हड़ताल पर रहे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट कोे लाइन हाजिर करने, वकीलों से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने जैसी मांगें कीं।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते वादकारी परेशान दिखे। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता आनंद कुमार शर्मा ने की। बैठक में कोतवाली हाथरस गेट में हुई घटना में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर रखी है। इसी परिप्रेक्ष्य में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखकर समर्थन दिया है। बैठक में महेंद्र सिंह चौधरी, गोपाल शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, विनोद गौतम, महेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार, कमल प्रसाद, शिव हरी शर्मा, अनिल दीक्षित, शिव दत्त यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed