{"_id":"6019886f8ebc3e3a1a03ce16","slug":"hathras-lapse-of-rs-1-18-lakh-to-the-electricity-department-by-registering-incorrect-readings-sikandhra-rahu-news-ali255257798","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गलत रीडिंग दर्ज कर बिजली विभाग को लगाया 1.18 लाख रुपये का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गलत रीडिंग दर्ज कर बिजली विभाग को लगाया 1.18 लाख रुपये का चूना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने गलत रीडिंग दर्ज कर बिजली विभाग को 1.18 लाख रुपये का चूना लगाया है। इस मामले में मीटर रीडरों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है नवंबर माह में पुरदिलनगर में चेकिंग के दौरान पता चला कि मोहल्ला ललिता गेट निवासी सुरेशपाल सिंह पुत्र श्याम सहाय के मीटर की रीडिंग अलग पाई गई, जबकि रीडर ने बिल में रीडिंग कुछ और दर्ज की थी। बिल भी कम धनराशि का दिया गया था। यह मीटर रीडर मैसर्स फ्लुएंट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैनात किया गया था।
जांच में पाया गया कि मीटर रीडर विकास जैन, विकास गुप्ता, सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह ने गलत रीडिंग के बिल जारी कर विभाग के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक क्षति पहुंचाई है। रिपोर्ट अवर अभियंता राहुल चौहान ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।