{"_id":"6116b5788ebc3ee0462bde68","slug":"hathras-land-marked-for-200-sports-grounds-in-rural-area-hathras-news-ali2706572172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्रामीण क्षेत्र में 200 खेल मैदानों के लिए भूमि चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्रामीण क्षेत्र में 200 खेल मैदानों के लिए भूमि चिन्हित
विज्ञापन
प्रशांत भारती
हाथरस। ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान, बैडमिंटन कोट और पार्कों को तैयार किया जा रहा है। यहां प्रशासन की ओर से चार सौ खेल मैदान तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में दो सौ खेल मैदानों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। कई मैदानों पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दबी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशासन की ओर से पहल शुरू की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समाज की बंजर व अन्य ऐसी भूमि को चिन्हित किया जा रहा है जो दस्तावेजों में क्रीड़ा स्थल के नाम से दर्ज है। इन स्थलों को विभिन्न विभागों की ओर से कार्ययोजना बनाकर खेल मैदान के रुप में विकसित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से चार सौ खेल मैदान बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक दो सौ खेल मैदानों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इनमें से कई मैदानों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। युवा कल्याण विभाग की ओर से टीमों को भी तैयार किया जा रहा है, जिससे टीमें खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकें। वहीं भूमि की अधिकता होने पर बैडमिंटन कोट बनाए जाने के लिए भी तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
जिले में करीब दो सौ खेल मैदान बनाए जाने के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। मनरेगा व अन्य विभागों की मदद से खेल मैदानों को तैयार कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा।
-रमेश रंजन, डीएम