फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lakshya Academy won the final match

हाथरस : लक्ष्य एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला

Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lakshya Academy won the final match
खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। लक्ष्य एकेडमी की टीम ने एसपी एकेडमी को हराकर फाइनल जीत लिया। विजेता टीम को पांच हजार रुपये की राशि दी गई।
लक्ष्य एकेडमी के कप्तान शेखर कश्यप ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। पहले दो विकेट जल्दी गिर जाने पर टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज राहुल कुमार और दीपक गुप्ता ने जाकर मोर्चा संभाला। टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में चार विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने 54 गेंद में 12 चौके व 02 छक्कों की मदद से टीम के लिए 79 रन की पारी खेली। दीपक गुप्ता ने 48 गेंदों में नौ चक्कों की मदद से 65 रन टीम के लिए बनाए। दोनों खिलाड़ियों के मध्य शतकीय साझेदारी हुई। वीरेश ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी एकेडमी के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 14 ओवर में सिर्फ 80 रन ही बना सकी। टीम के लिए सर्वाधिक रन जयवीर चौधरी ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। नकुल सिंघल ने तीन ओवर में सिर्फ तीन रन देकर एक विकेट लिए।
इसके अलावा राहुल ने दो ओवर में 12 रन देकर चार व संदीप ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। राहुल कुमार को ऑलराउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की अंपायरिंग गौरव पचौरी व डॉ. मनोज शर्मा ने की। स्कोरर की भूमिका मनीष गौतम ने संभाली। कमेंट्री सौरव चंद्रा और अरुण ने की।

विजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद व आकर्षक ट्रॉफी लक्ष्य एकेडमी के कप्तान शेखर कश्यप को दी गई। मौके पर राहुल तिवारी, गोपाल पौनिया, शेखर कश्यप, डॉ. सत्यदेव पचौरी, पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता, मुकुल दीक्षित, प्रवीन उपाध्याय, गौरव पचौरी, हर्षित बंसल, तीरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed