फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lack of passengers, buses waiting on long routes will wait

हाथरस: यात्रियों का अभाव,लंबे रूट पर चलने वाली बसों का रहेगा इंतजार

Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lack of passengers, buses waiting on long routes will wait
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की कमी के चलते खड़ीं बसें। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रियों का अभाव है। इस कारण जिले के लोगों को लंबे रूटों पर चलने वाली बसों में सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अनलॉक वन में दो दर्जन बसों का लोकल रूटों पर संचालन हो रहा है। लोकल रूटों पर रोडवेज को आमदनी नहीं हो पा रही है। इसे लेकर डिपो के अधिकारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं, जिनमें से 40 बसें लंबे रूटों पर संचालित होती हैं, जिसमें हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद आदि रूट शामिल हैं। इन रूटों से डिपो को अच्छी खासी आमदनी हासिल होती है। अनलॉक वन में अन्य डिपो में राजस्व का ग्राफ बढ़ रहा है। यहां आय का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिर रहा है। इन दिनों दो दर्जन से अधिक बसें आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली आदि रूटों पर चल रही हैं। इन बसों में भी गिने-चुने यात्री ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। इसे लेकर डिपो क अधिकारी खासे परेशान हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि लोकल रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों का अभाव है। अभी लंबे रूटों पर बस का संचालन करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed