{"_id":"6396132a8b3705052e1709e7","slug":"hathras-kharmas-will-start-from-16-manglik-work-will-stop-hathras-news-ali306732668","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 16 से शुरू होगा खरमास, थम जाएंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 16 से शुरू होगा खरमास, थम जाएंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। देवोत्थान एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त हुआ है। इसके साथ ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हुए थे। 16 दिसंबर से 14 जनवरी के बाद फिर से विवाह की शुरुआत होगी। नए साल में सहालग की शुरुआत के साथ बाजार में उछाल आने की उम्मीद भी कारोबारी जता रहे हैं।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह पूरे एक माह होते हुए नए साल 2023 में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे है। इसके साथ खरमास शुरू हो जाएगा। 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर माह में एक बार संक्रांति होती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करती है। 12 माह में 12 राशियों में सूर्यदेव प्रवेश करते हैं। ऐसे ही जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। ऐसी स्थिति में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। संवाद
विज्ञापन
एक माह नहीं होंगे विवाह
उन्होंने बताया कि 16 तारीख से हिंदू शादी विवाह पूरे एक माह के लिए थम जाएंगे। इसके बाद शादी विवाह का आरंभ मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से होगा। 15 जनवरी से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। उन्होंने बताया कि सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 15 जनवरी से वैवाहिक कार्यों के अलावा, गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन संस्कार सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। संवाद