{"_id":"62d1b4873c7df26d290ad812","slug":"hathras-kanwariya-injured-in-vehicle-collision-condition-critical-hathras-news-ali2961122188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा अलीगढ़ बाईपास मार्ग पर गंगोत्री से कांवड़ लेकर ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दो घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
ग्वालियर के गांव मणिपुर थाना छावनी निवासी राजू पुत्र शोभाराम और मूलचंद्र यादव पुत्र कृष्णा यादव अपने दर्जन भर साथियों के साथ गंगोत्री से कांवड़ में गंगाजल लेकर ग्वालियर के लिए पैदल पैदल जा रहे थे। जब वह आगरा अलीगढ़ बाईपास पर पहुंचे तो लहरा चौराहे के निकट पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
यह वाहन आगरा की ओर भाग गया। घायलों के साथ में आए अन्य कांवड़ियों ने बताया कि वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि अगर वह लोग सड़क की ओर नहीं भागते तो और भी लोग चपेट में आ सकते थे। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस के साथ-साथ पीआरवी घटनास्थल पर पहुंची। उसने लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद