फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jewelry and cash stolen by breaking cupboard locks

हाथरस: अलमारी के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Jewelry and cash stolen by breaking cupboard locks
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कानऊ में चोर दो दिन पहले बृहस्पतिवार की देर रात को ताला तोड़कर घर के अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घर के अंदर सो रही महिलाओं को सारा सामान अस्त-व्यस्त और ताले टूटे देखकर इस घटना की जानकारी हुई।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को वह तहरीर देने के लिए आए तो थानाध्यक्ष नहीं मिले। नतीजा, उन्हें बिना तहरीर दिए लौटना पड़ा। शनिवार को पीड़ित व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मूलचंद्र पुत्र सुनहरी लाल निवासी कानऊ ने तहरीर देते हुए कहा है कि नौ दिसंबर को वह अपने तहेरे भाई के यहां पर गमी होने के कारण सो रहा था। मूलचंद्र ने तहरीर में कहा है कि घर पर पत्नी, पुत्रवधू व पुत्री सो रहे थे। नौ दिसंबर की रात को 10 बजे अंजान मोबाइल नंबर से मूलचंद्र की पत्नी पर फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने गाली-गलौज की। इसके दो घंटे के बाद चोर ताला तोड़कर घर से 14 जोड़ी चांदी की पायजेब, एक सोने का मंगल सूत्र, सोने की दो अंगूठी, एक सोने की जंजीर, एक सोने का पैंडल, एक चांदी की करधनी, नातिनी के चार चांदी के खडुआ व 12हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed