फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: It is important to know your culture and languages

हाथरस : अपनी संस्कृति व भाषाओं की जानकारी रखना जरूरी

Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: It is important to know your culture and languages
हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में जानकारी देते कॉलेज के प्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में हाथरस सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के तहत नई शिक्षा नीति पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ हुआ।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉ. रार्बट वर्गिस ने कहा कि यह नीति जुलाई 2020 में लागू की गई । अब नई शिक्षा नीति फाउंडेशन, प्री प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी के आधार पर लागू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति व भाषाओं की जानकारी रखनी चाहिए। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी होनी चाहिए। संत विवेकानन्द इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि हमारा संविधान बहुत अच्छा है, लेकिन लोग आएंगे और समय-समय पर इसमें बदलाव भी करेंगे। इसी प्रकार नई शिक्षा नीति भी बच्चों को बहुमुखी प्रतिभावान बनाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में शिक्षिका अलका शर्मा ने सभी का आभार जताया । इस मौके पर अरुण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, मुकेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य सीमेक्स इंटरलेशनल स्कूल, देवेंद्र उपाध्याय प्रधानाचार्य सेंट्रल पब्लिक स्कूल व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed