{"_id":"62eeae6ca4cea80f832bec54","slug":"hathras-investigation-of-irregularities-in-the-construction-of-the-funeral-site-hathras-news-ali2976680171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में अनियमितता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में अनियमितता की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत गौहाना में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने एक्सईन लोनिवि के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सईन लोनिवि को तकनीकी आधार पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीपीआरओ के निरीक्षण के आधार पर सीडीओ ने कार्रवाई शुरू की है।
विगत में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत गौहाना में बने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया था कि ग्राम पंचायत गौहाना में वर्ष 2021-22 में अंत्येष्टि निर्माण के लिए 12.43 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसके बावजूद भी न तो अंत्येष्टि स्थल पूरा हो सका और न लकड़ी भंडार के कमरे का निर्माण हुआ है।
शौचालय, स्नानागार तो बनाया गया है, लेकिन उसके निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है। वहीं शांति स्थल और शव दाह स्थल पर टिन शेड बनाने के नाम पर नींव ही भरी है। अंत्येष्टि स्थल के चारों ओर चाहरदीवारी भी नहीं बनी है। वहीं, निरीक्षण में पाया गया कि अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए खड़ंजा बना हुआ था, उसे उखाड़ कर टाइल्स लगाई गई।
विज्ञापन
डीपीआरओ की रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र शनिवार को एक्सईन लोनिवि के साथ खुद गांव गौहाना पहुंचे और अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सईन लोनिवि से वित्तीय अनियमितता के सापेक्ष रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद